फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पूर्वसूचना दिए बिना लिया शटडाउन, चार घंटे परेशान रहे 500 उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला क्षेत्र में स्थित नीम की चढ़ाई पर सुबह 10:30 बजे से पूर्वसूचना दिए बिना ही शटडाउन ले लिया गया। परेशान उपभोक्ताओं ने जब बिजलीघर पर संपर्क किया तो शटडाउन की जानकारी हुई। मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य अभियंता ने एक्सईएन वर्टिकल की फटकार लगाई। इसके साथ पत्र जारी करते हुए भविष्य में ऐसा होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में आर्मर्ड केबल डालने के लिए शटडाउन लिया गया था। इसकी पहले से कोई सूचना न होने की वजह से वह जरूरी व्यवस्थाएं नहीं कर पाए। बिजली गुल होने की वजह से चक चुंगी में छोटे मंदिर से लेकर मिठाई वाली गली तक का इलाका प्रभावित हुआ। करीब 500 उपभोक्ताओं की बिजली गुल रही।
इस मामले में आरडीएसएस के तहत काम कर रहे धीरेंद्र को कारण बताओ नाेटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, किला बिजलीघर से जुड़े मिर्चिया टोला में फॉल्ट के चलते रविवार रात 11:30 बजे बिजली गुल हो गई थी। सुबह करीब 10:35 बजे आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

कई अन्य मुहल्लों में भी हुए फॉल्ट
हरुनगला के टीपीनगर फीडर से जुड़े रामगंगानगर सेक्टर नौ के पास केबल बॉक्स जलने की वजह से करीब 250 उपभोक्ता प्रभावित रहे। सुभाषनगर के नेकपुर में मुनि मंदिर के ट्रांसफार्मर से आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ता परेशान हुए। मढ़ीनाथ के हनुमान गढ़ी में दोपहर तीन बजे से पांच बजे और अनुपम नगर में दोपहर एक से दो बजे तक बिजली गुल रही। शांति विहार और होली चौराहा, गणेश नगर इलाके में बिजली कटौती की गई। वहीं, जगतपुर के सहसवानी टोला में बंदरों ने केबल क्षतिग्रस्त कर दी। इस वजह से दोपहर दो बजे गुल हुई बिजली शाम पांच बजे बहाल हुई। गांधीनगर में दोपहर एक बजे से दो बजे तक बिजली कटौती हुई है। हरुनगला की क्रिस्टल कॉलोनी में भी लोकल फॉल्ट के चलते बिजली कटौती हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें