प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण
मकर संक्रांति से मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन का शुभारंभ होगा। डीएम के निर्देशानुसार सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रस्तावित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा।
सभी नगर, गांवों में नगर विकास, पंचायती राज विभाग की ओर से 14 से 21 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलेगा। इसमें प्लास्टिक और अन्य कचरे की सफाई कर परिसर को स्वच्छ बनाने को कहा। जिले वासियों को भी 22 को घर, संस्थाओं में दीपक जलाने, कार्यालयों में 22 से 26 जनवरी विशेष प्रकाश की व्यवस्था करने को कहा है।