पुलिस चौकी बड़ागांव के सामने देसी शराब की दुकान पर तीनों ने जमुना प्रसाद को शराब पिलाई। इसके बाद ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को सड़क से घसीटकर लगभग 50 मीटर दूर खेत में डाल दिया। सुबह जब ग्रामीण खेत पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। जमुना प्रसाद का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। घटना के संबंध में एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।