फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्टकट रास्ता बंद होने से भड़के लोग, रोकी ट्रेनें

Fri, 23 Oct 2015 01:57 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे चौपुला ओवरब्रिज के नीचे से अपनी ब्राडगेज लाइन के लिए अंडरपास का निर्माण करा रहा है। लाइन के पार रहने वाले नेकपुर मढ़ीनाथ के लोगों ने शॉर्टकट रास्ता बंद होने की बात कहते हुए इसका विरोध शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को काफी संख्या में महिला-पुरुषों ने अंडरपास का निर्माण रुकवाकर प्रदर्शन किया। महिलाएं एनआर के ट्रैक पर बैठ गईं और गुस्साए लोगों ने राजधानी एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी को रोक दिया। इसके बाद पुलिस, पीएसी, आरएएफ और आरपीएफ ने लाठियां फटकारते हुए लोगों को खदेड़ दिया।
  पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने इज्जतनगर से कासगंज के लिए मीटरगेज को ब्राडगेज में तब्दील किया है। रामगंगा तक तो ब्राडगेज लाइन बिछ गई है, लेकिन जंक्शन और सिटी के बीच लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। यहां चौपुला ओवरब्रिज के नीचे से उत्तर रेलवे की लाइनें भी गुजरती हैं। इसी के बराबर से एनईआर की लाइन भी बिछनी है। एनआर की लाइन के नीचे से ही एनईआर की लाइन बिछाने को अंडरपास का निर्माण हो रहा है। इससे लाइन पार रहने वाले सुभाषनगर के नेकपुर मढ़ीनाथ मोहल्ले के लोगों का रास्ता बंद हो गया है। ये लोग लाइन क्रास कर शॉर्टकट रास्ते से चौपुला चौराहे तक आते-जाते थे, लेकिन अंडरपास की खुदाई होने से रास्ता बंद हो गया है। इससे परेशान मोहल्ले की सैकड़ों महिलाएं और पुरुष बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे मौके पर पहुंच गए और अंडरपास का निर्माण कार्य रोक दिया। महिलाएं एनआर के ट्रैक पर बैठ गईं। उनके साथ भीड़ भी रेलवे लाइन पर आ गई। करीब एक घंटे तक हंगामा चला। इसी दौरान उधर से गुजरी राजधानी एक्सप्रेस और मालगाड़ी को भीड़ ने रोक लिया। इनके पीछे से आ रही गाड़ियों को भी संबंधित स्थान पर रोक दिया गया। सूचना पर सुभाषनगर पुलिस के अलावा आरपीएफ, पीएसी और आरएएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को लाठियां फटकारते हुए खदेड़ दिया।  भीड़ जाने के बाद अंडरपास का निर्माण फिर शुरू कर दिया गया। ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

0
चौपुला ओवरब्रिज के नीचे जिस स्थान से अंडरपास बनाया जा रहा है, उस पर पहले हमारी मीटरगेज लाइन गुजरती थी। तब भी लोग अनधिकृत तरीके से लाइन क्रॉस कर गुजरते थे। उनका इधर से कोई रास्ता नहीं है। लोग रास्ता बंद होने की बात गलत कह रहे हैं। चौपुला रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बन चुका है। लोगों को उसके ऊपर से गुजरना चाहिए।
विज्ञापन

- चंद्रमोहन जिंदल, मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर
0
सलाह लेने के बाद होगी कार्रवाई
बृहस्पतिवार शाम सात बजे तक आरपीएफ ने ट्रेन रोकने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर आरपीएफ तेज प्रताप सिंह ने पूछने पर बताया कि अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उच्चाधिकारियों से सलाह-मशविरा किया जा रहा है। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें