फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से महिला की मौत, बाईपास पर बवाल, पथराव

Fri, 23 Oct 2015 01:53 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरेली/सीबीगंज। बेटे के साथ मायके जा रही बाइक सवार महिला की कार की टक्कर से मौत के बाद भड़की भीड़ ने बड़ा बाईपास पर जाम लगा दिया। जोरदार प्रदर्शन करते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर फूंकने की कोशिश की गई। मौके पर पहुंची सीबीगंज पुलिस के रोकने पर उग्र हुई भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। इस पर भोजीपुरा और इज्जतनगर पुलिस भी पहुंच गई और लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया।
  सीबीगंज के गांव बल्ला कोट निवासी नरेंद्र की 50 वर्षीय पत्नी मालदेई का मायका क्षेत्र के ही गांव पुरनापुर में है। मालदेई अपने बेटे कैलाश के साथ बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे बाइक से पुरनापुर जा रही थी। बाइक कैलाश चला रहा था और पीछे उसकी मां मालदेई के अलावा पत्नी सुमन भी बैठी थी। बड़ा बाईपास पर अटा कायस्थान से आगे पुरनापुर मोड़ पर गांव के लिए मुड़ते समय रामपुर की तरफ से आ रही कार ने कैलाश की बाइक को टक्कर मार दी। इससे मालदेई की मौके पर ही मौत हो गई और कैलाश व सुमन घायल हो गए। सुमन की गोद में मौजूद उसका डेढ़ साल का बेटा उछलकर दूर जाकर गिरा। मौका पाकर कार चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। जानकारी पर अटा कायस्थान, पुरनापुर समेत आसपास के कई गांवों की लोग बड़ा बाईपास पहुंच गए और प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। भीड़ ने पथराव कर कार क्षतिग्रस्त कर दी। उसमें आग लगाने की कोशिश भी हुई। रोकने पर सीबीगंज पुलिस पर भी भीड़ हमलावर हो गई। इसी बीच भोजीपुरा और इज्जतनगर पुलिस को भी बुला लिया गया। तीनों थानों की फोर्स ने लाठियां भांजकर भीड़ पर काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


0 इंस्पेक्टर फरीदपुर का बेटा घायल
 बरेली क्लब के पास फरीदपुर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह के पुत्र आर्यन सिंह कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें