फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बरेली कॉलेज के बाहर छात्र नेताओं की दुकानें बनीं बदमाशी का अड्डा, बाहरी करा रहे बवाल

Thu, 07 Dec 2023 09:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली कॉलेज के पूर्वी और पश्चिमी गेट के बाहर छात्र नेताओं ने साइबर कैफे और अन्य दुकानें खोल रखी हैं। यहां बाहरी लोगों की आवाजाही भी रहती है।
विज्ञापन
बरेली कॉलेज के बाहर लगी स्टॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा और अनुशासन के लिए चर्चित बरेली कॉलेज के के पूर्वी गेट पर इन दिनों बवाल हो रहे हैं। परिसर की सुरक्षा और निगरानी में ढील इसकी प्रमुख वजह है। गेट पर छात्र नेताओं की अति सक्रियता और उनकी दुकानों पर बाहरी लोगों का जमघट लगने से भी विवाद हो रहे हैं।

विज्ञापन

कॉलेज के पूर्वी और पश्चिमी गेट के बाहर छात्र नेताओं ने साइबर कैफे और अन्य दुकानें खोल रखी हैं। यहां बाहरी लोगों की आवाजाही भी रहती है। यहां खड़े लड़के राह चलती लड़कियों पर फब्तियां भी कसते हैं। वर्चस्व दिखाने के लिए ये गुट बनाकर मारपीट करते हैं। चार दिन में ही दो घटनाएं हो चुकी हैं। छात्र की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ था। मामला पहले दबा लिया गया था, बाद में बारादरी पुलिस ने दो आरोपियों सुधीर राठौर और हर्षित सागर का शांतिभंग में चालान किया था।

बुधवार को अमर उजाला टीम ने कॉलेज का हाल देखा तो परिसर में ई-रिक्शा बेरोकटोक घूम रहे थे। बैरियर पर सुरक्षाकर्मी नहीं दिखे। एकाध जगह गार्ड मूकदर्शक की हालत में खड़े थे। कॉलेज के अंदर बुलेट व अन्य स्पोर्ट्स बाइकों से लड़के स्टंट करते दिखे।

पिटाई करने वाले छात्र नेताओं पर रिपोर्ट
मंगलवार को पूर्वी गेट पर आलमगिरीगंज निवासी विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी प्रशांत देवल की पिटाई कर दी गई थी। प्रशांत ने बारादरी थाने में अमन तोमर और उसके तीन अज्ञात साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमन सिंह तोमर ने कैंट क्षेत्र में डेढ़ महीने पहले भी प्रशांत की पिटाई कर दी थी। प्रशांत ने कैंट थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था।

खराब मिले सीसीटीवी कैमरे
बुधवार को श्यामगंज चौकी प्रभारी धर्मेंद्र विश्नोई पुलिस टीम के साथ कॉलेज पहुंचे। उन्होंने पूर्वी गेट पर घटनास्थल का नक्शा बनाया और आसपास के लोगों से बात की। कॉलेज के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो अधिकतर खराब मिले। कई कैमरों के तार टूटे हुए थे। अंदर भी पुलिस को अराजकता दिखाई दी। टीम ने कॉलेज प्रशासन से बात कर कैमरे ठीक कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

दुकानें तोड़ने के लिए चीफ प्रॉक्टर ने दिया पत्र
प्रबंधन समिति के विवादों के साये में सुस्ती का दौर काट रहा कॉलेज का प्रॉक्टोरियल बोर्ड लगातार घटनाओं से चेतना में आया है। चीफ प्रॉक्टर डॉ. आलोक खरे ने बताया कि पूर्वी गेट पर वेंडिंग जोन के बहाने अतिक्रमण किया गया है। उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर इसको हटवाने की बात कही है। क्रिकेट ग्राउंड गेट के सामने दुकान और जीने का निर्माण भी अवैध रूप से किया गया है। इससे छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के आवागमन में समस्या हो रही है। इसे हटाने से काफी राहत मिलेगी।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि बरेली कॉलेज के बाहर मारपीट के मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। सामान्य तौर पर पुलिस परिसर में प्रवेश नहीं करती। अगर कॉलेज प्रशासन चाहे तो सुरक्षा व निगरानी बढ़ा दी जाएगी। जो छात्र या छात्र नेता बवाल करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें