बरेली में बरातों की वजह से सड़कों पर जाम लगा तो बरातघर संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। पहली बार जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरी बार ऐसी स्थिति बनी तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सड़क के किनारे सजावटी गेट व वाहन आदि खड़े होने व बैंड बाजा से सड़क घिरने के मामलों में बुधवार रात तीन बरातघरों से जुर्माना वसूला गया है। जनवासा के लिए बरातघर से सौ मीटर की दूरी पर स्थल चिह्नित किए गए हैं। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने निर्देशों के उल्लंघन पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कमिश्नर और आईजी ने बीते दिनों बैठक के दौरान बरातघरों से 100 मीटर की दूरी पर जनवासा तय करने के निर्देश दिए थे। अब इसकी जगह भी तय कर दी गई है। 30 मिनट में सड़क पर भ्रमण के बाद बरात वापस लाने के लिए नोडल बनाए गए हैं। उनके मोबाइल नंबर पुलिस और प्रशासन को मुहैया कराए गए हैं।
कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने बताया कि बरातघर इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। नगर निगम में उनको पंजीकरण कराना होगा। बगैर पंजीकरण संचालन नहीं होगा। इसके उल्लंघन पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
तीन बारातघरों पर 20-20 हजार रुपये जुर्माना
बरातघरों के सामने जाम की सूचना पर बुधवार को प्रशिक्षु पीसीएस दीपराज सिंह, नायब तहसीलदार विदित कुमार, नगर निगम, बरेली विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। शिव स्वरूप बैंक्वेट हॉल, त्रिमूर्ति बैंक्वेट हॉल, नैना मेंशन बारात घर के संचालकों से 20-20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। संयुक्त टीम ने अतिक्रमण को तत्काल हटवाया।
किस बरातघर की कहां से चढ़ेगी बरात
होटल/बरातघर - जनवासा
वैशाली होटल - गुलाबबाड़ी मोड़
मन्नत लॉन - वुडरो स्कूल
जलसा पैलेस - वुडरो स्कूल
आरिश लॉन - पवन विहार
सेलिब्रेशन लॉन - फ्लोरा गार्डन
किंग्स हैरिटेज - पासपोर्ट ऑफिस
ग्रांड विक्रांत - जगतपुर चौराहा
शिव स्वंयवर बरातघर - वरुण पूजा अस्पताल के पास
आर्य लॉन - सावरिया लॉन के पास
दया पैलेस - कुंवर बैंक्वेट हॉल के सामने
आलीशान बैंक्वेट हॉल - दिव्यांश डेंटल क्लीनिक के पास से
श्रेया बरातघर - दिव्यांश डेंटल क्लीनिक के पास से
त्रिमूर्ति बैंक्वेट हॉल - स्वास्तिक नर्सिंग होम के पास से
कुंवर बैंक्वेट हॉल - आलीशान बारातघर से
बाबा बर्फानी पैलेस - पुलिस चौकी
दिशा पैलेस - विश्वनाथपुरम कॉलोनी से
शैलकृष्ण बारातघर - कुंवर बैंक्वेट हॉल के सामने से
शिव स्वरूप हॉल - वरुण-पूजा अस्पताल के सामने से
नैना मेंशन बरातघर - कुंवर बैंक्वेट हॉल
चंद्रवती बरातघर - सोना लॉन
सत्यम पैलेस - पुलिस चौकी के सामने से
सोना लॉन - पुलिस चौकी के सामने से
सांवरिया लॉन - पराग डेयरी के सामने से
दिव्या बैंक्वेट हॉल - कुंवर बैंक्वेट हॉल के पास
गिलोरिया बरात घर - पेट्रोल पंप के सामने
निर्मल रिसॉर्ट - भसीन ट्रेडर्स के पास
कुबेर होटल - पेट्रोल पंप के पास से
प्रेम नर्सरी बैंक्वेट हॉल - दिवाकर अस्पताल से
प्रताप बैंक्वेट हॉल - रवि ट्रामा सेंटर से
क्लब 7 - रवि ट्रामा सेंटर से
ब्लूमून - अग्रवंशी बाय डेकोट से
अशोक होटल - खुसरो अस्पताल के पास
मान्या पैलेस - कॉमर्शियल टोयोटा से
होटल आनंद - अशोका होटल के पास से
गैलेक्सी पैलेस - सत्य प्रकाश पार्क के पास
सीएल हेरिटेज, सहगल, मोती लॉन, जवाहर पैलेस, कृष्णा बरातघर, चिस्तिया बरातघर, रत्ना लॉन दूल्हा मियां मजार के पास।