फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीए की जमीन पर बना लीं दुकानें, ढहाई गईं

विज्ञापन
कार्रवाई करती बीडीए की टीम।
विज्ञापन

करगैना में बीडीए ने करीब पंद्रह करोड़ की जमीन कराई कब्जामुक्त

बरेली। करगैना में बरेली विकास प्राधिकरण की 3770 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जेदार ने कब्जा कर 10 दुकानों का निर्माण कर लिया। बृहस्पतिवार को बीडीए की टीम ने जेसीबी से सभी दुकानें गिरा दी। जमीन की कीमत करीब पंद्रह करोड़ बताई गई है।
विज्ञापन

बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि करगैना में 3770 वर्गमीटर की खाली जमीन थी। राज्य सरकार की इस जमीन पर बरेली विकास प्राधिकरण को कब्जा मिला था लेकिन शिव सिंह व भजन लाल ने इस पर गलत तरह से कब्जा कर दस दुकानों का निर्माण कर लिया। इसके अलावा इसी जमीन के 170 वर्ग मीटर के एक हिस्से पर अर्चना चंद्रा ने भी अनाधिकृत रूप से कब्जा कर लिया था। बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता राजीव दीक्षित, सहायक अभियंता अनिल कुमार ने पुलिस बल के साथ अवैध निर्माण के खिलाफ उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धाराओं के तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। कब्जा करने वालों के खिलाफ सुभाषनगर थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें