फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पर दुकानदारों ने जताया विरोध

Tue, 01 Mar 2016 01:40 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे चाय का खोखा हटाने पर दुकानदार ने विरोध किया। इसे लेकर अन्य दुकानदारों की नगर निगम टीम से तीखी नोकझोंक हो गई। नाले पर अतिक्रमण कर खोखा चलाने वाले दुकानदार से भी नोकझोंक हुई। बोर्ड, बैनर और खोखे हटाने की खानापूरी कर अभियान निपट गया।
विज्ञापन

 नगर निगम का अतिक्रमण अभियान हमेशा चंद मार्गों पर चलता है। इनमें एक है चौकी चौराहा से गांधी उद्यान। सोमवार को भी नगर निगम की टीम इसी मार्ग पर अतिक्रमण हटाने निकली। पेट्रोल पंप के निकट नाले पर चाय का खोखा रखे दुकानदार से टीम की नोकझोंक हो गई। खोखा मालिक का कहना है कि उसके पास पेट्रोलियम कंपनी से कारोबार करने की अनुमति है। हालांकि, वह अपने समर्थन में अनुमति पत्र नहीं दिखा पाया। इसके चलते खोखा हटवा दिया गया। प्रभा टाकीज के सामने भी पान और चाय दुकानदारों ने अतिक्रमण टीम के सामने विरोध जताया। अभियान में सात छोटे बोर्ड, पांच स्टैंडर्ड बोर्ड, सात छप्परनुमा होटल, तीन खोखे और 12 बैनर हटाए गए। अभियान में सहायक नगर आयुक्त विकास सेन, जयपाल पटेल, हीरालाल, राम सिंह, सतीश कुमार, रंजीत आदि शामिल रहे।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें