फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के घर में खुल रही दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। परिवार में दो भाइयों के कोरोना संक्रमित निकलने पर एक को हालत गंभीर होने पर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरा भाई घर में आइसोलेट है। बावजूद इसके उनके घर में दुकान खुल रही है। क्वारंटीन होने के बाद भी परिवारवाले बाहर घूम रहे हैं, जिसका वीडियो वायरल होने से कस्बे में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

फरीदपुर-बीसलपुर रोड पर रहने वाले दो भाई तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। एक की हालत गंभीर होने पर उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरा घर में ही आइसोलेट है। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे परिवार को घर में क्वारंटीन किया है, लेकिन कोरोना संक्रमित के साथ ही परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर घूम रहे हैं। घर में ही दोनों भाइयों की दुकान है, जिस पर उनका नौकर बैठ रहा है। परिवार में दो लोग संक्रमित होने के बावजूद दुकान खुलने पर मोहल्लेवालों में दहशत है। लोग दुकान से सामान खरीद रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कस्बे में इस तरह का यह तीसरा मामला है। कोरोना संक्रमितों के इस तरह घूमने से कस्बे के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें