भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य दातागंज क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुर के रहने वाले हैं। यहां से उन्होंने कक्षा पांच की पढ़ाई की। फिर बरेली चले गए, उन्होंने आगे की शिक्षा वहीं ग्रहण की और बरेली के बिशप मंडल इंटर कॉलेज में शिक्षक बन गए। वर्ष 1994 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और मार्च 2023 से भाजपा ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष बने। इन्होंने आज तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ा है। लेकिन, भाजपा ने बदायूं लोकसभा क्षेत्र से दुर्विजय सिंह शाक्य पर अपना भरोसा जताया है।
सपा ने परिवार के आदित्य यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने आज तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है। विरासत में मिले गुण उनको राजनीति में आगे काम आएंगे। बदायूं लोकसभा के लगातार बदलते समीकरणों को देखने के बाद में बसपा ने मुस्लिम खां को अपना प्रत्याशी बनाया है। वह इससे पहले उसहैत विधानसभा जो अब शेखूपुर है, उससे 2007 में विधायक रहे चुके हैं। साथ ही दो बार और विधानसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था।