फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिवनगर क्राॅसिंग चार दिन और रहेगी बंद

विज्ञापन
मरम्मत कार्य के कारण शिवनगर क्रासिंग चार दिन और रहेगी बन्द ।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। टिसुआ स्टेशन के पास शिवनगर रेलवे क्राॅसिंग 347(सी) अब चार और दिन बंद रहेगी। इससे पहले इसे 15 तक बंद रखा गया था, लेकिन मरम्मत का कार्य जारी है। इसलिए अब इसको 19 मई तक के लिए बंद रखा गया है।
विज्ञापन

इंजीनियर रेलपथ शाहजहांपुर की तरफ से आरपीएफ और थाना प्रभारी को एक पत्र भेजकर सूचित किया गया है कि डाउन लाइन पर रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य जारी है। मशीनों द्वारा कार्य करने के लिए ब्लॉक लेना था, जो कि नहीं मिल पाया। इसकी वजह से और चार दिन क्राॅसिंग बंद रखी जाएगी। रेलवे क्रॉसिंग 347(सी) से निकलने वाले वाहन क्रासिंग 346(सी) और 348(सी) से निकल सकेंगे। रेल पथ निरीक्षक मो. जैद रजा खान ने भी इसकी पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें