अलीगंज में लगा जाम2 जाम में फसी एम्बुलेंस
गुलड़िया। टोल टैक्स बचाने के चक्कर में कस्बा अलीगंज से होकर बड़े वाहन रोजाना गुजर रहे हैं। इससे जहां सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंच रहा है। वहीं, कस्बे में रोजाना जाम लग रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
कस्बा अलीगंज में प्रतिदिन लग रहा कई -कई घंटे का जाम अब सिर दर्द बन गया है। इस जाम में एंबुलेंस तक कई घंटे फंसी रहती हैं। बुधवार को भी एक एंबुलेंस घंटे भर तक फंसी रही। बाद में बमुश्किल उसे निकाला जा सका। सिरौली और बरेली के मध्य कस्बा अलीगंज पड़ता है। यहां का मुख्य रास्ता सकरा है। एक बार में इस रास्ते से जैसे ट्रक, बड़ी बस ही निकल पाते हैं। यदि इनके निकलते समय कोई और वाहन आ जाए, तो दोनों में से एक भी वाहन आगे नहीं निकल पाते हैं। इस कारण जाम लगना शुरू हो जाता है। यह हाल कोई एक दिन का नहीं है। यहां प्रतिदिन कई- कई घंटे का जाम लगा रहता है।
व्यापारियों ने दिखाई सजगता
मंगलवार को एक गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए लेकर जा रही एंबुलेंस फंस गई ,जो घंटे भर फंसी रही। बाद में दुकानदारों ने वाहनों को आगे पीछे कर एंबुलेंस को निकलवाया। मामले में लोगों ने कई बार थाना पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन नतीजा शून्य रहा। कुछ दिन पूर्व तत्कालीन थाना अध्यक्ष ने बड़े वाहनों के आवागमन इस रास्ते से रोक दिया था, लेकिन उनके तबादला होने के बाद व्यवस्था फिर गड़बड़ा गई।
टोल टैक्स के रूप में लाखों बचाते हैं वाहन चालक
यहां से टोल टैक्स बचाने के चक्कर में मुरादाबाद से बिलारी, शाहाबद, सिरौली होते हुए फरीदपुर को सैकड़ों से अधिक निकलते हैं, जिससे उनके तीन स्थानों से हजारों रुपये के टोल टैक्स बच जाते हैं। इससे ये वाहन चालक लाखों रुपये बचा लेते हैं। संवाद