फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri: जलाभिषेक से पहले शिवभक्तों की परीक्षा लेंगे राह के गड्ढे, नाथ नगरी में ऐसा है सड़कों का हाल

Sat, 11 Feb 2023 12:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

नाथ नगरी के प्रमुख शिवालयों तक जाने वाली सड़कों की स्थिति बेहद खस्ताहाल है। जगह-जगह गड्ढे हैं, लेकिन अब तक गड्ढे नहीं भरे गए हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि पर हजारों शिवभक्तों को इन्हीं गड्ढायुक्त सड़कों पर चलना पड़ेगा। 
विज्ञापन
वनखंडीनाथ और अलखनाथ मंदिर को जाने वाली सड़कें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिव-शक्ति के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि 18 मार्च को है। नाथ नगरी बरेली के शिवभक्त भी इस पर्व की प्रतीक्षा में हैं, लेकिन प्रशासन अभी तक सातों नाथ मंदिरों तक जाने वाली सड़कों को दुरुस्त नहीं करा सका है। भोले के जलाभिषेक से पहले सड़कों के गड्ढे भक्तों की परीक्षा लेंगे। 

विज्ञापन


नंगे पांव घर से निकलने वाले शिवभक्तों को राह के रोड़ों से दो-चार होना पड़ेगा। जिन पर नंगे पैर गुजरने वाले भक्तों को कंकड़ों से जूझना पड़ सकता है। यह हाल तब है, जबकि बीडीए और पर्यटन विभाग नाथ मंदिरों को आपस में जोड़ने के लिए कॉरिडोर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। अफसरों की लापरवाही का खामियाजा भोले के भक्तों को भुगतना पड़ सकता है।

अलखनाथ मंदिर जाने वाली सड़क हुई खस्ताहाल

नाथ नगरी के प्रमुख मंदिरों में शुमार अलखनाथ मंदिर को जाने वाली सड़क बेहद जर्जर हो गई है। फिर भी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। किला रेलवे फाटक से लेकर हार्टमैन पुल तक सड़क जगह-जगह गढ्डों में तब्दील हो चुकी है। इस सड़क से नंगे पांव गुजरने वाले शिवभक्तों के पैर में कंकर चुभने का खतरा रहेगा।

विज्ञापन

पशुपतिनाथ मंदिर जाने वाली सड़क भी जर्जर

पीलीभीत रोड पर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर जाने के लिए दो मार्ग हैं। इसमें से एक सड़क जर्जर हो चुकी है। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने से मंदिर तक जाने वाली सड़क की इंटरलॉकिंग की टाइलें उखड़ गई हैं। जगह-जगह गंदा पानी सड़क पर भरा हुआ है। इस रास्ते से गुजरने वाले श्रद्घालुओं को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ेगी।

वनखंडीनाथ जाने वाली सड़क में गड्ढे ही गड्ढे

वनखंडीनाथ मंदिर को जाने वाली सड़क में भी बड़े-बड़े गढ्डे बन गए हैं। मंदिर से 20 मीटर आगे सड़क में बड़ा होल बन गया है, जिससे आए-दिन हादसे होते रहते हैं। दुकानदार निहाल सिंह और अजय पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक ई-रिक्शा होल में गिरकर पलट गया, कई यात्री चोटिल हो गए। शिकायतों के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें