सीसीटीवी कैमरे लगाकर बैठा देते थे गुंडे
भूखंड पर कब्जा कर ये लोग चहारदीवारी खड़ी कर देते थे। वहां गेट व कैमरे लगवा देते थे। गुंडों की फौज के साथ ही अनुसूचित वर्ग की महिलाओं को वहां तैनात कर देते थे। ये असली मालिक को पीटकर भगा देते थे। थाने में भी भूखंड के असली वारिस की सुनवाई नहीं होती थी। कई बार पुलिस इन लोगों को उतने समय तक थाने में बैठा लेती थी, जितनी देर में मौके पर कब्जा किया जा सके।
एक और मामला दर्ज करने का निर्देश
एसपी सिटी ने बताया कि लेखपाल के गिरोह ने कई भूखंडों पर कब्जा किया है। नकटिया में भी इन्होंने भूखंड कब्जाए हैं। बारादरी थाना क्षेत्र में ही रहने वाले मुर्तजा से भी गिरोह ने इसी तरह ठगी कर ली। सोमवार को मुर्तजा ने एसपी सिटी को हकीकत बताई। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया है।