जानिए, क्या है लैंड पूलिंग स्कीम
आवास विकास परिषद और विकास प्राधिकरणों के प्रोजेक्ट्स के लिए वर्ष 2019 में प्रदेश सरकार ने लैंड पूलिंग स्कीम लागू की थी। इसमें किसान द्वारा दी गई भूमि का अधिकतम 25 फीसदी हिस्सा उसको विकसित क्षेत्र में निशुल्क मिल सकता है। इसके लिए किसान को कोई विकास शुल्क नहीं देना पड़ेगा। स्कीम से नई कॉलोनियों का विकास होगा। लैंड बैंक स्थापित करना आसान होगा। ऐसा अधिकारियों का मानना है।