युवा पीढ़ी को दिया संदेश
धर्म के प्रति युवाओं का लगाव कम होने के सवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी ईमानदार है। बड़ी सक्षम है। उन्होंने कहा कि धर्म के मामले में भी ढोंग पाखंड बढ़ रहा है। इसके चलते युवाओं का मन धर्म से हट रहा है। युवा समझते हैं कि धर्म का मतलब ढोंग है। ढोंग करने वाले लोग अपनी दुकानें खोलकर भले ही कुछ कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई यही है कि असल में जो धार्मिक लोग हैं, वे आज भी धर्म के मार्ग पर हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सच्चे धार्मिक लोगों का अनुसरण करिए। नशे और निराशा से बचिए।
कारोबारियों ने किया स्वागत
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती इन दिनों भ्रमण पर निकले हैं। बृहस्पतिवार को एक दिन के प्रवास पर वह शहर के रामपुर बाग पहुंचे। यहां कारोबारी अशोक गोयल, योगेश गोयल, योगेंद्र गोयल, विभोर गोयल, दौलतराम गोयल, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, आईएमए अध्यक्ष राजीव गोयल, ब्रह्माकुमारी निशा ने उनका स्वागत किया। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की भी मौजूदगी रही। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा व भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट की ओर से भी शंकराचार्य का स्वागत किया गया।