फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भिश्ती गली में गेट लगाने पर तकरार, दूसरे समुदाय के लोगों ने युवक को पीटा

Fri, 26 Jan 2024 09:20 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

भिश्ती गली में गेट लगाने को लेकर बृहस्पतिवार को विवाद हो गया। दो पक्षों के लोग भिड़ गए। इस दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने पार्षद के करीबी युवक की पिटाई कर दी। मामले में एक पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है, दूसरे ने तहरीर दी है। 
विज्ञापन
महिलाओं ने भी युवक को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में चूड़ी बाजार से सटी भिश्ती गली में गेट लगाने को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में तकरार हो गई। शिकायत पर पहुंची नगर निगम की टीम गेट के एंगल आदि उखाड़ ले गई तो एक समुदाय के लोगों ने पार्षद के करीबी युवक को पीट दिया। बाद में दोनों पक्षों की भीड़ प्रेमनगर थाने में जुटी। एक पक्ष ने मामले में रिपोर्ट करा दी है, वहीं दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है।

विज्ञापन


थाने में मौजूद आलमगिरीगंज के पार्षद मुकेश सिंघल ने बताया कि भिश्ती गली के लोग बिना किसी अनुमति के बाहरी हिस्से में जबरन गेट लगा रहे थे। उन्होंने दोपहर में नगर आयुक्त को मैसेज कर इसकी सूचना दी थी। नगर निगम की टीम मौके पर आई और गेट के एंगल आदि ले गई। इसके विरोध में भिश्ती गली के कई लोग आ गए। 

एक महिला ने उनके करीबी मनीष बंसल को चाटा मार दिया। इसके बाद महिला-पुरुषों ने मनीष को जमकर पीटा। अब उन पर रुपये लेने के झूठे आरोप लगाकर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मनीष का मेडिकल परीक्षण कराया है।

विज्ञापन

महिलाओं ने पार्षद पर लगाए आरोप
भिश्ती गली निवासी सायमा खान ने बताया कि उनकी गली में कई घर हैं। सबकी बाइक व साइकिल गली में बाहर खड़ी रहती हैं जो अक्सर चोरी हो जाती हैं। इसलिए गली के लोगों ने चंदा जुटाकर गेट मंगाया ताकि गली में सुरक्षा बनी रहे। नगर निगम से जरूरी अनुमति भी ले ली। 

पार्षद पर गेट लगवाने के बहाने दस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा की ही नेता अनुराधा खंडेलवाल उनके पक्ष में हैं और उनकी मदद से ही वह लोग गेट लगवा रहे थे। इस पर पार्षद ने विरोध करके काम रुकवा दिया तो मामूली कहासुनी हो गई। किसी पर हमला नहीं किया गया है।

गुलाब नगर में युवक को पीटा 
प्रेमनगर क्षेत्र के गुलाब नगर में रात में मामूली विवाद से माहौल गरमा गया। रात नौ बजे राजीव दीक्षित सब्जी मंडी से होकर गुजर रहे थे। एक दुकान से आरिफ नामक व्यक्ति सब्जी चुराकर भाग रहा था। राजीव ने उसे टोका तो वह झगड़ने लगा और उन्हें पीटकर भाग गया। 

कुछ ही देर में राजीव पक्ष के लोग भी आ गए और नारेबाजी करने लगे। शहर में सांप्रदायिक विवाद की अफवाह फैल गई। प्रेमनगर व किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राजीव को प्रेमनगर थाने ले जाया गया और मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि प्रेमनगर की भिश्ती गली में गेट लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जब तक विधिक तरीके से गेट लगाने की मंजूरी नहीं होगी, तब तक उसे लगाना सही नहीं है। पुलिस मारपीट के आरोप की जांच कर कार्रवाई करेगी। गुलाब नगर में केवल दो लोगों का झगड़ा था, जो संयोग से अलग-अलग समुदाय के निकले। सांप्रदायिक विवाद जैसी कोई बात नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें