फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शाहजेब फर्नीचर ने तीन विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली कॉर्पोरेट लीग में गंगा पॉली कैब को दी मात
विज्ञापन


बरेली। डीजी इंफ्रा ग्रुप की ओर से एसआरएमएस मैदान पर आयोजित बरेली कॉर्पोरेट लीग (बीसीएल) में मंगलवार को शाहजेब फर्नीचर और गंगा पॉली कैब की टीमों के बीच मैच खेला गया। शाहजेब फर्नीचर ने तीन विकेट से यह मुकाबला अपने नाम किया।
शाहजेब फर्नीचर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। गंगा पॉली कैब ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 131 रन बनाए। रोहित चौहान ने 36 रनों का योगदान दिया। क्रांति ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

शाहजेब फर्नीचर की टीम ने 19.4 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विकास राघव ने 39 रन बनाए। शाहजेब फर्नीचर के क्रांति को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति, शशांक रस्तोगी, रियाज अफरीदी, शुभम कौशिक, अतुल यादव, आशीष चायवान, जहीर उद्दीन, शाहजेब अंसारी आदि उपस्थित रहे। बुधवार को बियर कैफे व किंग्स लेयर के मध्य मैच खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें