फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur : बरेली-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर, दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

Thu, 19 Dec 2024 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

Shahjahanpur Road Accident News: शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। छुट्टा जानवर को बचाने के प्रयास में कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर मदनापुर क्षेत्र में छुट्टा जानवर को बचाने के प्रयास में कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पांच घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कांट थाना क्षेत्र के नवादा नगला बनवारी गांव के रियासत अली (40 वर्ष) कपड़ों का कारोबार करते थे। बुधवार रात करीब नौ बजे वह पत्नी आमना बेगम (38 वर्ष), बेटी गुड़िया (6 वर्ष), खुशी (10 वर्ष), बेटा सुबहान (सात वर्ष) के साथ कार से दिल्ली जाने के लिए निकले थे। वहां उन्हें शादी समारोह में शामिल होना था। 

ये भी पढ़ें- शराबी ने पुलिस को की कॉल: पहले हड़काया, फिर सीएम योगी पर हमला करने की कही बात, नशा उतरते ही सिट्टी-पिट्टी गुम
विज्ञापन


कार में रियासत के परिवार के अलावा रामपुर के बब्बरपुरी, बाजपुर निवासी दानिश की छह साल की बेटी नूर, उनकी पत्नी गुलफ्शा, एटा के डुडवारागंज निवासी शालू, उनकी पत्नी अन्नू, बेटा अंश भी सवार थे। कार रियासत चला रहे थे।

विज्ञापन

अचानक सड़क पर आया था छुट्टा जानवर
रात करीब दस बजे बरेली-फर्रुखाबाद मार्ग पर मदनापुर क्षेत्र के बरखेड़ा जैपाल गांव के पास अचानक छुट्टा जानवर सामने आ गया, जिसको बचाने के प्रयास में कार बरेली की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मदनापुर सीएचसी भिजवाया।

गंभीर हालत में सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने रियासत, आमना बेगम, गुड़िया, अन्नू और नूर को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज किया जा रहा है। सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। उधर, हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें