एडीजी, मंडलायुक्त, आईजी, डीएम व एसपी घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
ट्रक में फंस गया था ऑटो
बताया गया कि ट्रक में ऑटो फंस गया। इसके बाद चालक ने ट्रक को बैक किया और दोबारा ऑटो और सड़क पर पड़े लोगों के ऊपर से ट्रक चढ़ाकर भगा ले गया। इस वजह से जो घायल थे, उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर मंजर देख लोगों की रूह कांप गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, जलालाबाद में चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
हादसे में इनकी गई जान
हादसे में दमगड़ा गांव के लालाराम (50) और उनके भाई पुत्तूलाल (40), सियाराम (42) और उनके भाई सुरेश (30), अनंतराम (35) उनकी मां राजरानी उर्फ बसंता (55), पोथीराम (45), लंकुश (50), मनीराम (40), लहसुना गांव की मेघवती (70) और उनके पौत्र राहुल (12), रामलली (65) की मौत हुई है।