फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहाबाद ने दटयोनापुर को आठ विकेट से हराया

विज्ञापन
विजेता टीम को ट्रॉफी देते मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पिहानी कुशी बाजपेई - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पसगवां। नवादा मैदान में खेले जा रहे इंजी. सूरज दीक्षित मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइल मुकाबले में शाहाबाद ने दटयोनापुर की टीम को आठ विकेट से हरा दिया। शाहाबाद के रजत मैन ऑफ द मैच और जंगबहादुरगंज के तुषार मैन ऑफ द सीरीज रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कुशी वाजपेयी और विशिष्ट अतिथि शिक्षक श्रीकांत सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी, नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न वितरित किए। शाहाबाद की टीम ने टॉस जीतकर दटयोनापुर की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दटयोनापुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अगम ने 28, मोनू, विभू और हेमू ने 21- 21, राहुल ने 19, दिलीप ने 15, जयवीर ने 11 रन की पारी खेली। दटयोनापुर की टीम 9 विकेट खोकर 162 रन पर आउट हो गई।
शाहाबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए चांद ने तीन, रजत ने दो, नदीम, गोपी, शान ने एक-एक विकेट लिया। जवाबी बल्लेबाजी करते हुए शाहाबाद की टीम ने दो विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। शाहाबाद की ओर से रजत ने 67, लारा ने 50, विशाल ने 19, सूरज ने 11 रन बनाकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। दटयोनापुर की ओर से विभू और कान्हा ने एक-एक विकेट लिया। अंपायरिंग आशू और शुभम ने की। कमेंट्री सुनीत बाजपेई, स्कोरर सौरभ वाजपेई रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें