नवाबगंज। इंस्टाग्राम पर युवती का बरेली निवासी युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया। युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसका यौन उत्पीड़न किया और अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी वादे से मुकर गया। इससे परेशान युवती ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है।
कस्बे के एक मोहल्ला की युवती का थाना क्षेत्र इज्जतनगर के युवक के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्रेम-प्रसंग में बदल गई। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। साथ ही आरोपी ने युवती से 1.60 लाख भी हड़प लिए। युवती के शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी मुकर गया और उसका अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद