फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बस अड्डे पर बहता मिला सीवर, परिवहन मंत्री ने अफसरों से पूछा, ऐसे होता है यात्रियों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोमवार शाम काे सेटेलाइट बस अड्ढे का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां सीवर बहता मिला। इस पर उन्होंने अफसरों से पूछा कि यहां ऐसे यात्रियों का स्वागत होता है? अनाउंसमेंट नहीं होने पर जिम्मेदारों को चेताया। पिछली बार निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का भी पालन होता नहीं मिला। इस पर उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सोमवार शाम साढ़े सात बजे जैसे ही परिवहन मंत्री का काफिला सेटेलाइट पहुंचा, वहां खलबली मच गई। परिवहन मंत्री ने अनाउंसमेंट नहीं होने की वजह पूछी तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। भीषण गर्मी में पानी की टंकी खराब होने की जानकारी पर भी नाराजगी जाहिर की। कहा कि अगर अब भी अधिकारी और कर्मचारी गंभीर नहीं हुए तो कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान आरएम दीपक चौधरी, सेवा प्रबंधक धनजी राम, एआरएम संजीव कुमार, अरुण कुमार वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क कर कराएं सफाई
परिवहन मंत्री ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क कर सीवर की सफाई कराएं। बदबू ने यात्रियों को परेशान कर रखा है। उन्होंने टिन शेड में बैठे यात्रियों से बात की तो उन्होंने बताया कि काफी समय से रोडवेज परिसर में सीवर बह रहा है। यहां खड़ा होना और बैठना भी दूभर हो गया है। संवाद
विज्ञापन


डबल डेकर बसों का होगा संचालन

परिवहन मंत्री ने अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर कहा कि नाथ नगरी में डबल डेकर इलेक्टि्रक बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए मैप बनाकर तैयार रखें। उनकी चार्जिंग के लिए मिनी बाइपास पर स्थित सिटी बसों के चार्जिंग स्टेशन का इस्तेमाल करें। इसके लिए व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। हालांकि इन बसों का संचालन कब तक होगा, इसकी जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें