फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिन में झुलसा रही धूप, रात का भी चढ़ रहा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पहाड़ों की हवा का प्रवेश थमने के बाद अब धूप और चटक होने लगी है। दिन के साथ रात का पारा भी बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने लू चलने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार, पहाड़ों से सटे तराई क्षेत्रों के अलावा रुहेलखंड के अन्य जिलों के तापमान में आने वाले दिनों में तेजी से उछाल होगा। पारा 42 डिग्री के पार तक पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप दिनभर लोगों को झुलसाती रही। दोपहर में सड़क पर राहगीरों और बाजार में ग्राहकों की तादाद आम दिनों के सापेक्ष कम रही। पारा मामूली बढ़त के साथ सामान्य स्तर पर 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि रात में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.1 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन


मौसम इनपुट
37.6
26.1
धूप निकलेगी। धूल भरी तेज हवा चलेगी।
सूर्योदय 5:23
सूर्यास्त 6:54
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें