दूसरे शहरों के ही निकले अधिकांश चोर
एसएसपी अनुराग आर्य ने सर्विलांस टीम को लगा रखा था, जिसकी वजह से इन्हें ट्रेस करने में दिक्कत नहीं आई और शहर छोड़ने से पहले चोरों की गिरफ्तारी हो गई। पुलिस ने किला इलाके के साजिद और नसीम के अलावा दिल्ली के साजिद उर्फ कामरान, बुलंदशहर में नरसेना के सुहेल, वाराणसी में आदमपर के मकबूल हसन, बिजनौर में नहटौर के सुहेल और दिल्ली उस्मानपुर इलाके के एक नाबालिग चोर को गिरफ्तार किया है।
150 मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज, जिनके मिले उनकी हो रही तलाश
उर्स के दौरान तीन दिनों में शहर में लोगों की बड़ी आवाजाही रही। पुलिस भर्ती परीक्षा देने भी लोग आए थे। ऐसे में मोबाइल फोन चोर गिरोह ने बेहद सफाई से दो सौ से ज्यादा मोबाइल चोरी कर लिए। इनमें से 150 मामलों की गुमशुदगी तो कोतवाली में ही दर्ज हुई है।
अब जिन 17 लोगों के मोबाइल मिले हैं उनमें से अधिकांश ने कोतवाली में शिकायत ही दर्ज नहीं कराई है। सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित फोन के मालिकों की पहचान की जा रही है। विधिक तरीके से उन्हें मोबाइल सौंप दिए जाएंगे। चोरों के और साथियों का पता करके चोरी के और मोबाइल बरामद किए जाएंगे।