मंदिर में मुलाकात के बाद इंस्टाग्राम पर परवान चढ़ा प्यार
विजय ने बताया कि वह और उसके साथी धोपेश्वरनाथ मंदिर में अक्सर सफाई व सेवाकार्य करने जाते हैं। दो साल पहले मंदिर में सेवा के दौरान उसकी युवती से मुलाकात हुई थी। फिर इंस्टाग्राम पर चैट होने लगी। विजय के मुताबिक, महाशिवरात्रि से पहले प्रेमिका से उसका विवाद हो गया था। करीब एक महीने तक दोनों में बात बंद रही। उसे पता लगा है कि प्रेमिका का परिवार गुपचुप उसकी शादी करने जा रहा है। प्रेमिका से रिश्ते को बचाने के लिए वह गिड़गिड़ाया भी, लेकिन वह नहीं मानी।
यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में पत्नी की हत्या कर श्मशान में फेंका शव, अवैध संबंध के शक में पति ने दिया वारदात को अंजाम
स्टेटस पर लगाए धमकी भरे चैट वायरल
विजय की मौत के बाद कई स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि विजय ऐसे सोशल मीडिया स्टेटस लगाकर प्रेमिका व उसके परिजनों को धमका रहा था। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि युवती के परिवार ने विजय के खिलाफ कैंट थाने में शिकायत की तो महिला हेल्प डेस्क कर्मियों ने दोनों पक्ष को बुलाया था। युवती की जल्दी शादी कराने की वजह से उसका परिवार कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाने के मूड में नहीं था। विजय के वकील भाई ने भी उसी की गलती बताई थी। तब विजय ने खुद ही माफीनामा लिखकर दिया था। इसके बाद भी वह बाज नहीं आ रहा था।