फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरो सर्विलांस टीम ने इकट्ठे किए चार सौ सैंपल, आज लौट जाएगी

विज्ञापन
लोगों के सैंपल लेती आईसीएमआर की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

21 दिन बाद पता चलेगा जिले में संक्रमण का कितना फैलाव

बरेली। सामुदायिक संक्रमण का पता लगाने पहुंची आईसीएमआर की टीम ने दो दिनों में चार सौ सैंपल इकट्ठे किए हैं। सोमवार सुबह स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक करके टीम लौट जाएगी। रविवार को टीम ने फतेहगंज पूर्वी, मीरगंज और सुभाषनगर में कैंप लगाकर लोगों के ब्लड सैंपल लिए। इन सैंपल की जांच से पता लगाया जाएगा कि कितने लोगों के शरीर में एंटीबॉडी बने हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को टीम ने वार्ड 18 रेलवे कॉलोनी, वार्ड 52 बानखाना, मझगंवा गंगापुर, फतेहगंज पूर्वी के वार्ड दो, शीशगढ़ के वार्ड आठ, फरीदपुर के गांव रसूलपुरा, वहनपुर, नवाबगंज के गांव रिछौला चौधरी, आंवला के गांव अबदनपुर, मीरगंज के गांव बल्ची और बहेड़ी के गांव खिरना में सैंपल लिए थे। शनिवार को मीरगंज, फतेहगंज पूर्वी और सुभाषनगर के तपेश्वरनाथ मंदिर के पास सैंपलिंग की। टीम जिला अस्पताल की लैब में सारे सैंपल के सीरम के दो भाग कर एक जिला अस्पताल में छोड़ देगी और दूसरा जांच के लिए आगरा ले जाएगी। रिपोर्ट आने में करीब 21 दिन लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें