फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरो सर्विलांसः क्लस्टर से लिए सैंपल, जांच को भेजे गए लैब

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

12 टीमों ने शहर समेत 15 ब्लॉकों से तीन दिन तक लोगों के लिए ब्लड सैंपल

बरेली। कोरोना की दूसरी लहर में बगैर संक्रमित हुए कितने लोगों में एंटीबॉडी बनी, इसकी पड़ताल के लिए चल रहे सीरो सर्विलांस की प्रक्रिया रविवार को पूरी हो गई। शहर समेत 15 ब्लॉकों से करीब छह सौ से ज्यादा ब्लड सैंपल लिए गए। जिन्हें देर शाम जांच के लिए लैब भेज दिया गया। अगले हफ्ते तक परिणाम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर अबकी बार स्वास्थ्य विभाग को सीरो सर्विलांस का जिम्मा सौंपा गया था। जिसके लिए प्रत्येक ब्लॉक के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर ब्लड सैंपल लिए गए। तीन दिन तक सैंपलिंग का दौर जारी रहा। इस बीच देवरनिया और मझगवां में शासन की ओर से चिन्हित लोगों ने सैंपल देने से इनकार कर दिया था। अफसरों के समझाने पर वह राजी हुए और रविवार को उन्होंने सैंपल दिए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि सभी टीमों से सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेज दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें