फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर सैन्यकर्मी ने बनाए संबंध, गर्भवती होने पर किया इनकार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

पीड़िता ने थाना सीबीगंज में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग

सीबीगंज। शादी का झांसा देकर एक सैन्यकर्मी ने युवती से संबंध बनाए और जब वह गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया। इसके बाद शादी से इनकार कर ड्यूटी पर चल गया। पीड़िता ने थाना सीबीगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीबीगंज क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती फतेहगंज पश्चिमी के गांव रुकुमपुर निवासी दूसरे समुदाय के सैन्यकर्मी से हो गई। बातचीत के दौरान उसने शादी की बात कही। इसके बाद वह छुट्टी पर आया तो वे दोनों सीबीगंज क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इसके बाद वह गर्भवती हो गई तो उसने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया और ड्यूटी चला गया। काफी दिन तक वह उसका इंतजार करती रही लेकिन वह नहीं लौटा। उसने फोन किया तो आरोपी ने गालीगलौज किया और शादी करने से इनकार कर दिया। युवती ने फौजी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें