आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक, शासन से जारी कार्यक्रम के तहत अब पांच सौ पुलिसकर्मी के सैंपल होंगे। इसमें 250 को कोवाक्सिन और 250 को कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगी होनी चाहिए।
बरेली में शासन के निर्देश पर चल रहे सीरो सर्विलांस में बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में दो सौ पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए जाने थे। बाद में पांच सौ पुलिसकर्मियों के ग्रुप और स्लॉट के तहत अलग-अलग सैंपल लेने के निर्देश जारी हुए। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस अफसरों से बातचीत कर अब शुक्रवार को सैंपलिंग शुरू होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक, शासन से जारी कार्यक्रम के तहत अब पांच सौ पुलिसकर्मी के सैंपल होंगे। इसमें 250 को कोवाक्सिन और 250 को कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगी होनी चाहिए। इसमें भी दोनों ग्रुप में 125-125 महिला पुलिसकर्मी होनी जरूरी हैं।
नए दिशानिर्देश के तहत बृहस्पतिवार को पुलिस से संपर्क कर स्वास्थ्य विभाग ने बैचवार पुलिसकर्मी चयनित किए। उन्हें शुक्रवार को पुलिस लाइन पहुंचकर सीरो सर्विलांस के लिए ब्लड सैंपलिंग कराने को कहा गया है। पूर्वाह्न 11 बजे से सैंपलिंग शुरू होगी।