फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एथलेटिक्स, हॉकी, सेपकटाकरा खेलों के लिए चयन ट्रायल, 503 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Fri, 07 Feb 2025 02:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

तीनों खेलों के लिए 503 खिलाड़ियों ने आवेदन किया है। चयन होने वाले खिलाड़ियों को खेलकूद का प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जाएगा।
विज्ञापन
दौड़ लगाते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से एथलेटिक्स, हॉकी, सेपकटाकरा खेलों के लिए बृहस्पतिवार से दो दिवसीय चयन ट्रायल शुरू हो गया है। ट्रायल के जरिए बरेली में एथलेटिक्स के लिए छह, हॉकी के लिए 13 और सेपकटाकरा के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन होना है। तीनों खेलों के लिए 503 खिलाड़ियों ने आवेदन किया है। चयन होने वाले खिलाड़ियों को खेलकूद का प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जाएगा।

विज्ञापन


साई में चयन के लिए सुबह सात बजे से सदर बाजार स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आवेदन लिए गए। 12 से 18 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, हॉकी, सेपकटाकरा में चयन के लिए आवेदन किया। 

प्रशिक्षक ने बताया कि हॉकी में 220 खिलाड़ियों ने, एथलेटिक्स में 260 ने और सेपकटाकरा में 23 खिलाड़ियों ने आवेदन किया। इनके आवेदनों की जांच के बाद प्रारंभिक परीक्षण हुआ। शुक्रवार को खिलाड़ियों का संबंधित खेल में ट्रायल होगा। उसी दौरान उनका चयन होगा। इस दौरान हॉकी कोच गायत्री कन्नौजिया, रोहित शर्मा, कोच जेएस द्विवेदी, संदीप चौधरी, सेपक टाकरा कोच बीए शर्मा, मीना कुमारी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें