फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम करने की खौफनाक सजा: पिता और चाचा ने की थी सीमा की हत्या, आरोपियों का कबूलनामा सुनकर हर कोई दंग

Wed, 13 Mar 2024 11:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बीसलपुर (पीलीभीत)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के बीसलपुर इलाके के गांव कंनगवां निवासी 17 वर्षीय सीमा की हत्या उसके पिता राजीव और चाचा संजय ने ही की थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए किशोरी के प्रेमी के साथ चले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने कड़ाई की तो पूरा मामला खुलता चला गया। पुलिस ने निशानदेही पर छात्रा का शव बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

कोतवाली के गांव कंनगवां निवासी राजीव कुमार ने आठ मार्च को कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री सीमा सात मार्च की दोपहर 1:30 बजे एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की परीक्षा देने गई थी। परीक्षा के बजाय वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। रिपोर्ट में आरोपी को अज्ञात बताया गया।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि सीमा को उसका चाचा संजय छोड़ने गया था। शाम को लेने पहुंचा तो प्रेमी के साथ जाने की बात सामने आई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुधवार की शाम छात्रा के पिता और चाचा को हिरासत में लिया तो मामला दूसरा ही निकला।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में पिता और चाचा ने बताया कि सीमा का प्रेम प्रसंग चल रहा था, काफी मना किया पर वह प्रेमी से मिलने से बाज नहीं आई। ऐसे में छह मार्च को घर में ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव अमेडी नदी के किनारे जमीन में दफना दिया। शव दफनाने से पहले शरीर का कुछ हिस्सा भी जला दिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर मृतका का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल के अनुसार पहले से दर्ज रिपोर्ट को हत्या में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें