फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खतरा देखकर तहसील प्रशासन ने बंद किया मेन गेट

विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

गैर जरूरी भीड़ को कम करने के लिए एसडीएम ने लगाईं कई बंदिशें

बरेली। डीएम के एक बाबू के बेटे के संक्रमित मिलने के बाद कलक्ट्रेट में कोरोना का खौफ है। इसका असर सदर तहसील तक देखा जा रहा है। तहसील में भीड़ को कम करने के लिए मेन गेट को बंद कर बड़े वाहनों की इंट्री को बंद कर दिया गया है। राजस्व निरीक्षक और लेखपालों से लोगों को बुलाने के बजाय जितना संभव हो सके काम फोन से कराने के निर्देश दिए गए हैं। तहसील प्रशासन शिकायतों को ऑनलाइन मंगवाकर उनका निस्तारण करने के लिए इंटीग्रेटेड ऑनलाइन सिस्टम को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले डीएम के एक बाबू का बेटा कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से कलक्ट्रेट में हड़कंप मचा है। इससे सबक लेते हुए तहसील के अधिकारियों ने अपने यहां भी भीड़ को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। एसडीएम ईशान प्रताप सिंह ने तहसीलदार को निर्देश देकर तहसील का मेन गेट बंद करा दिया है। एसडीएम का कहना है कि तहसील परिसर में आसपास के लोग भी चौपहिया वाहन खड़ा कर जाते हैं। इसलिए तहसील परिसर में जगह कम होने से भीड़ लग जाती है। बृहस्पतिवार को मेन गेट बंद कर दो पहिया वाहनों के लिए केवल छोटा गेट ही खोला गया। तहसील प्रशासन ने फरियादियों की भीड़ पर भी शिकंजा कसने के लिए इंटीग्रेटेड ऑनलाइन सिस्टम लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है।

पक्षकारों के साथ घुसने की कोशिश कर रहे घरवाले, पुलिस से हो रही झड़प

रजिस्ट्री आफिस में भीड़ को कम करने के लिए डीएम नितीश कुमार ने सोमवार से टोकन सिस्टम लागू किया था। इसमें पक्षकारों को टोकन देकर रजिस्ट्री के लिए नंबर से बुला रहे हैँ लेकिन कई बार पक्षकारों के साथ उनके घरवाले भी जबरदस्ती घुस रहे हैं। चूंकि भीड़ को रोकने के लिए मेन गेट पर पुलिस भी मौजूद है। इसलिए अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए कई बार पक्षकारों और पुलिस वालों के बीच भी झड़प हो रही है। उधर रजिस्ट्री आफिस में कांउटर के बाहर भीड़ को रोकने के लिए सर्किल बना दिए गए हैं लेकिन भीड़ की वजह से उसका अनुपालन नहीं हो रहा है।

संक्रमण के खतरे को देखते हुए लगातार प्रयास हो रहे हैं कि किसी तरह से भीड़ को आने से रोका जाए। बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक के लिए मुख्य बड़े गेट को बंद कर दिया गया है। -ईशान प्रताप सिंह, एसडीएम सदर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें