फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 24 से अधिक गांवों की सुरक्षा तीन पुलिस कर्मियों के सहारे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडराकोठी। रिछा-जहानाबाद मार्ग पर स्थित थाना नवाबगंज की महत्वपूर्ण पुलिस चौकी कुंडराकोठी एक चौकी इंचार्ज समेत मात्र तीन पुलिस कर्मियों के सहारे चल रही है, जबकि चौकी क्षेत्र में दो दर्जन गांव आते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कुंडराकोठी पुलिस चौकी दशकों से सिंचाई विभाग की एक गोलनुमा कोठी में चल रही है, जो कि जर्जर हो चुकी है। ब्रिटिश शासनकाल में बनी गोलनुमा दो मंजिला कोठी पर पहले सिंचाई विभाग से संबंधित मुकदमे सुने जाते थे, लेकिन इसके निचले हिस्से में पुलिस चौकी संचालित है। पुलिस कर्मी ही उसकी पुताई कराते हैं।
इस चौकी पर चौकी इंचार्ज, दरोगा चेतन सिंह और कांस्टेबल प्रदीप कुमार ही देख रहे हैं, जबकि चौकी पर एक चौकी इंचार्ज, एक हेड कांस्टेबल, और पांच कांस्टेबल की तैनाती है। चौकी इंचार्ज जय सिंह निगम के मुताबिक पुलिस कर्मियों की कमी काफी समय से है। इस बारे में अवगत भी करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें