फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: लोकसभा चुनाव के लिए सेक्टरवार वाहन आवंटित, जो नहीं पहुंचे, उनको दिया गया अंतिम मौका

Wed, 01 May 2024 05:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली और आंवला लोकसभा चुनाव के लिए सात मई को मतदान होना है। इसके लिए परिवहन विभाग ने सेक्टर और विधानसभावार वाहनों के आवंटन का काम बुधवार को पूरा कर लिया।
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में लोकसभा चुनाव के लिए परिवहन विभाग ने सेक्टर और विधानसभावार वाहनों के आवंटन का काम बुधवार को पूरा कर लिया। ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में तीन दिन के विशेष शिविर में वाहन आवंटन के साथ वाहन चालकों को लॉगबुक और ईंधन पर्चियों का वितरण कर दिया गया। इस दौरान 125 वाहन शिविर में नहीं पहुंचे। अब इन वाहन स्वामियों को चार मई का अंतिम मौका दिया गया है। इसके बाद इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन


बरेली और आंवला लोकसभा चुनाव के लिए सात मई को मतदान होना है। चुनाव में पोलिंग पार्टियों, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा सुरक्षाबलों के लिए वाहन मुहैया कराने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग की है। चुनाव के लिए वाहन अधिग्रहण का काम पहले ही पूरा हो चुका है। 

विज्ञापन

तीन दिन तक लगा विशेष शिविर 
वाहनों की विधानसभा और सेक्टरवार ड्यूटी आवंटन के लिए 29 अप्रैल से एक मई तक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में परिवहन विभाग की ओर से विशेष शिविर लगाया गया। तीन दिन के शिविर का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान 125 वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों को नहीं भेजा है। शेष वाहनों की ड्यूटी के साथ वाहन चालकों को लॉगबुक और ईंधन पर्चियों का वितरण कर दिया गया है।

एआरटीओ प्रशासन सहायक यातायात प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिन के शिविर में न आने वाले 125 वाहनों को चार मई का अंतिम मौका दिया गया है। चार मई को इन वाहनों को बरेली कॉलेज बरेली प्रांगण में पहुंचना है। अगर इसमें भी लापरवाही होती है तो कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें