फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्नातकोत्तर और स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी और तीसरी मेरिट सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर और स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीसरी और दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। ये सूचियां कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दी गई हैं। इसके साथ ही एलएलबी की बची हुई 47 सीटों के लिए तीसरी मेरिट जारी कर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


राजनीति विज्ञान (एमए) की दूसरी मेरिट सूची में ओपन कैटेगरी मेरिट इंडेक्स में 135 से 124.33, ओबीसी (ओपन) में 133.38 से 125.60, महिला में 125.58 से 124.80, एससी (ओपन) में 133.5 से 123.67, महिला में 119.2 से 118.9 रखी गई है। इतिहास (एमए) की दूसरी मेरिट में ओपन श्रेणी की मेरिट इंडेक्स में 136.1 से 134.1, महिला वर्ग में 134 से 125.2, ओबीसी (ओपन) में 133.5 से 128.6, महिला वर्ग में 120.4 से 114.6, एससी (ओपन) में 133.7 से 121.8 महिला में 120.4 से 114 तय की गई है। रसायन विज्ञान (एमएससी) सामान्य महिला वर्ग में 139.7 से 129.7, ओबीसी (ओपन) में 140.7 से 128.3, महिला वर्ग 128 से 126.9 तक के विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। एससी (ओपन) में 137.4 से 119, महिला वर्ग में 118.7 से 111 और ईडब्ल्यूएस में 135.6 से 121.9 तक के विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे।


अर्थशास्त्र (एमए) की पहली मेरिट सूची (संशोधित) मेंं ओपन में 69.2 से 61.6, ओबीसी में 61 से 57.7, एससी में 56.4 से 54.7 तक के छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएंगी। भौतिक विज्ञान (एमएसी) की तीसरी मेरिट सूची में ओपन में 128.7 से 124.6, महिला वर्ग में 124.1, ओबीसी (ओपन) 122.8 से 121.1, महिला वर्ग में 121.4 से 118.1, एससी (ओपन) में 94 व ईडब्ल्यूएस में 119.4 से 104 मेरिट तक के विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। प्रवेश समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि जो विद्यार्थी इन सूचियों में हैं, उन्हें प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निर्धारित तिथि तक सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कॉलेज पहुंचना होगा। अधिक जानकारी और प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देशों के लिए, छात्र- छात्राएं कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं या संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

- एलएलबी की बची हुई 47 सीटों के लिए जारी की गई मेरिट
बरेली कॉलेज की ओर से रविवार को एलएलबी की तीसरी मेरिट सूची जारी की गई। इसमें बची हुई कुल 47 सीटों के लिए प्रवेश लिया जाएंगा। इसमें ओपन कैटेगरी में 159 से 154, महिला वर्ग में 96, ओबीसी ओपन में 128 से 126, एससी (ओपन) में 113 से 108, महिला में 100 से 68 और ईडब्ल्यूएस में 114 से 76 मेरिट तक के विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें