बरेली। सत्र 2025-26 में यू-डायस पोर्टल पर डाटा अपडेट न होने के कारण जिले के 434 विद्यालयों के स्टाफ का अगस्त का वेतन रोक दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने 434 विद्यालयों के 10,445 ड्राॅपबाॅक्स व पहली कक्षा में नामांकन कराने वाले 5,480 विद्यार्थियों का डाटा अपलोड नहीं होने पर सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसमें फरीदपुर के 59 स्कूलों में सर्वाधिक 1427 ड्राॅपबाॅक्स व 750 विद्यार्थियों के नामांकन गैप का डाटा पूरा नहीं किया गया है।
भुता के 45 स्कूलों में 1247 ड्राॅपबाॅक्स व 644 विद्यार्थियों का नामांकन गैप मिला। रामनगर के 25 विद्यालयों में 873 ड्राॅपबाॅक्स व 299 नामांकन गैप, मीरगंज के 32 स्कूलों में 873 ड्राॅपबाॅक्स व 422 विद्यार्थियों का नामांकन गैप पाया गया है। आलमपुर के 54 स्कूलों में 817 ड्राॅपबाॅक्स व 716 विद्यार्थियों का नामांकन गैप का डाटा पूर्ण नहीं किया गया है। यू-डायस पोर्टल के तीन महत्वपूर्ण मॉड्यूल- प्रमोशन, स्कूल प्रोफाइल और अध्यापक प्रोफाइल को अपडेट करने के लिए 10 जून को लिंक जारी कर 15 दिनों का समय दिया गया था। इसके बाद भी पूरा डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया। संवाद