छपरा-अमृतसर में भी सीटें रिक्त
छपरा से 10 मई को चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर विशेष ट्रेन की एसी द्वितीय श्रेणी में आठ सीट उपलब्ध हैं। गोरखपुर 10 मई को चलने वाली 04517 गोरखपुर-चंडीगढ विशेष ट्रेन की एसी द्वितीय श्रेणी में 80, तृतीय श्रेणी 280 और द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 145 सीट उपलब्ध है। आठ मई को चलने वाली 04309 गोरखपुर-देहरादून विशेष ट्रेन की द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 110 सीटें उपलब्ध हैं।
बरेली होते हुए राजस्थान की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी सीटें उपलब्ध हैं। टनकपुर से एक, तीन और छह मई को चलने वाली 05097 टनकपुर-दौराई विशेष ट्रेन की एसी एसी द्वितीय श्रेणी में 10, तृतीय में 105, एसी द्वितीय श्रेणी में 18, तृतीय में 60 और एसी द्वितीय श्रेणी में 12, तृतीय में 121 के अलावा स्लीपर श्रेणी में 140 सीटें उपलब्ध हैं।
पांच और 12 मई को चलने वाली 05045 लालकुंआ-राजकोट विशेष ट्रेन की एसी द्वितीय श्रेणी में 47, तृतीय 191, स्लीपर में 30 और एसी द्वितीय में 29, तृतीय में 213 बर्थ, शयनयान में 213 सीटें उपलब्ध हैं।