फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला से लूट और पेट में हंसिया घोपने के मामले में आरोपियों की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गांव दोंद आलमपुर की गौंटिया की महिला से कुंडल लूटने व उन पर हंसिया से हमला करने के मामले में एक अज्ञात महिला और एक पुरुष का हाथ था, जिसके खिलाफ महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने तीन टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ अंजनी कुमार के साथ सर्विलांस टीम, एसओजी, थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम डटी रही। जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही।
विज्ञापन

चमेली देवी मंगलवार शाम चार बजे अपने खेत पर चारा काटने गई थी। तभी बाइक पर सवार एक महिला और एक पुरुष आए। महिला से सीहोर जाने का रास्ता पूछने लगे। महिला उन्हें रास्ता बताने लगी। तभी दोनों ने महिला को अकेला देखकर उस पर हमला कर कानों के कुंडल और पाजेब लूट ली। महिला ने विरोध किया तो उसके सिर, हाथ और पेट में हंसिया से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। महिला की चीख पर लोग पहुंचे, तब तक दोनों भाग गए थे। महिला को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक बाइक पर मुंह पर रुमाल बांधी एक महिला व पुरुष दिखाई दिए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं। थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। एसओजी समेत चार टीम जगह-जगह फुटेज खंगालती रही, जिसमें महिला और पुरुष के मुंह ढके हुए दिखाई दिए। बाइक का नंबर गायब था।
विज्ञापन



बुधवार को डर के कारण जंगल में नही निकलीं महिलाएं

गांव के राजेन्द्र कुमार, विनोद कुमार आदि ने बताया कि मंगलवार को हुई लूट की वजह से गांव में दहशत का माहौल है। बुधवार को पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। अधिकतर महिलाएं डर की वजह से जंगल में नहीं निकली।

दो माह में छह से अधिक लूट की वारदात, खुलासा किसी का नहीं
दो माह में आधा दर्जन से अधिक लूट की घटनाएं मीरगंज क्षेत्र में हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। लोगों का मानना है कि लुटेरे आसपास के क्षेत्र के ही हैं। दो माह में दंपती से नौसना पुल पर जेवर व नकदी की लूटपाट व मारपीट हुई थी। उसके तीन दिन बाद गुलड़िया मार्ग पर बैंक मित्र को पीटकर लूटपाट की गई थी, जिनसे 35 हजार रुपये छीन लिए गए थे। इसके बाद हाईवे के अंडरपास के निकट बैंक से पैसे निकालकर जा रहे व्यक्ति से लूटपाट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें