फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मॉडल गेहूं क्रय केंद्र पहुंचे आरएफसी, किसानों से की बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। मंडी परिसर स्थित गेहूं खरीद केंद्र को इस बार मॉडल क्रय केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। बुधवार को इस केंद्र पर आरएफसी पहुंचे और यहां की व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान समर्थन मूल्य पर अपना गेंहू यहां आकर बेचे। सरकार की ओर से केंद्रों पर खरीद संबंधी सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल केंद्र के माध्यम से किसानों के गांवों में खेतों पर जाकर भी खरीद होगी। गेहूं की बिक्री के लिए किसानों को खाद्य व रसद विभाग के पोर्टल या विभाग के मोबाइल एप पर पंजीकरण-नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। सभी केंद्रों पर पंजीकरण सुविधा उपलब्ध है।
इसके अलावा अगर कोई किसान बिना पंजीकरण के भी गेंहू केंद्र पर लेकर आता है तो उसका भी केंद्र पर पंजीकरण कराकर गेहूं की तौल करा जाएगी। मंडी परिसर में आरएफसी के पांच, यूपीएसएस के दो व पीसीएफ का एक केंद्र संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी आरएमओ कमलेश पांण्डेय, एएमओ रोहिताश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें