फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ढाबा संचालक से मारपीट करने वालों की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने आरोपियों की आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू किया
विज्ञापन

नवाबगंज। ढाबा संचालक के साथ मारपीट कर गाड़ी में डालकर ले जाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास निकालकर सभी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात रिछोला गांव के ढाबा संचालक सोमपाल ने दी तहरीर में बताया कि वह बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्थित गंगवार एनर्जी प्वाइंट पर काम करा रहे थे। इसी बीच कार सवार थाना क्षेत्र हाफिजगंज के सुड़ियावा गांव के दिनेश कुमार, औरंगाबाद गांव के सचिन कुमार और हाफिजगंज गांव के अनूप सरदार अपनी कार से आए और गाली देते हुए तमंचा दिखाया। जब उन्होंने विरोध किया तो मारपीट कर उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बाद में दबंग उन्हें जबरन गाड़ी से ले जाने लगे। पंप कर्मियों के विरोध करने पर आरोपी भाग गए। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास निकाल जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें