चौकी पुलिस और लेखपाल पर बिफरीं एसडीएम
सूचना के बाद देरी से पहुंची चौकी पुलिस पर एसडीएम बिफर पड़ीं। उपनिरीक्षक विजेन्द्र सिंह को जेसीबी और ट्रैक्टर का चालान करने को कहा तो वे बहाना बनाकर टरकाने लगे। एसडीएम के पूछने पर बताया कि मोबाइल फोन में एप डाउनलोड नहीं है। बाद में दोनों वाहनों का चालान कर दिया।
इधर, बड़े पैमाने पर अवैध खनन की जानकारी न होने पर एसडीएम ने हल्का लेखपाल विजय कुमार को भी फटकार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन का कारोबार एक जनप्रतिनिधि की शह पर कराया जा रहा है। इसमें एक नाबालिग भी शामिल था। बाद में पुलिस बगैर कार्रवाई किए तीनों चालकों को छोड़ दिया।
नवाबगंज एसडीएम मल्लिका नैन ने बताया कि आरोपी तीन ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर चले गए। खनन की रिपोर्ट बनाकर खनन अधिकारी को भेज दी गई। इस मामले तहसीलदार को जांच करने के निर्देश दिए हैं।