फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजन के राज: क्यों एक के बाद एक 12 महिला पुलिसकर्मियों को शिकार बनाने लगा, जिसने सुनी दांतों तले दबा ली अंगुली

Tue, 03 Sep 2024 05:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार


जांच में यह बात सामने आई है कि राजन ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर इन महिला कर्मियों को अपने चंगूल में फंसाया और फिर इनके साथ न केवल नाजायज संबंध बनाए बल्कि इनसे लाखों रुपये भी ऐठें।
विज्ञापन
शातिर राजन वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बरेली में एक ऐसा जालसाज पुलिस के हत्थे चढ़ा है जिसके बिझाए जाल में खुद वर्दी वाली महिलाएं ही फंसती चली गईं। वो भी एक दो नहीं बल्कि 12 महिला पुलिसकर्मी। इस शातिर अपराधी का नाम है राजन वर्मा इसके कारनामों की परते जब खुली तो पुलिस हैरान रह गई। 

विज्ञापन

जांच में यह बात सामने आई है कि राजन ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर इन महिला कर्मियों को अपने चंगूल में फंसाया और फिर इनके साथ न केवल नाजायज संबंध बनाए बल्कि इनसे लाखों रुपये भी ऐठें। हालांकि इसे पाप का घड़ा भी एक महिला कर्मी ने ही खोला, जिसके बाद इसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

इसलिए बनाता था महिला पुलिसकर्मियों को निशाना 
लखीमपुर खीरी के निवासी राजन वर्मा नाम के शख्स ने पुलिसवालों से धोखा खाने के बाद ऐसा बदला लिया। उसने 12 महिला सिपाहियों को एक-एक कर अपने जाल में फंसाया और उनसे अनैतिक संबंध बनाकर लाखों रुपये ऐंठता चला गया। बरेली के एक थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ जब राजन ने यही हरकत की तो उसने सबक सिखाने की ठान ली। महिला सिपाही ने राजन के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने राजन को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

वर्दी में रहता था राजन
सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर है। उसके खिलाफ लखीमपुर में पहले से ही कुछ मुकदमे दर्ज हैं। उसने कई महिला पुलिसकर्मियों को धोखा दिया है लेकिन एफआईआर बरेली की महिला सिपाही ने ही दर्ज कराई है। उसके मोबाइल में वर्दी पहने कई फोटो मिले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें