फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कबाड़ की दुकान पर पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, चोरी का तार और घंटे बरामद

Fri, 30 Oct 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। कबाड़ की दुकान पर बृहस्पतिवार को छापा मारने पहुंची पुलिस टीम के साथ आरोपियों ने धक्का-मुक्की कर दी। बाद में और पुलिस बल बुलाकर दुकान की तलाशी ली गई तो 79.43 किग्रा चोरी का तार व घंटे बरामद हुए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ चोरी, बेईमानी, चोरी की संपत्ति को बेचने सहित कई आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गुलड़िया गौरीशंकर मंदिर के ठीक सामने सत्यपाल की कबाड़ की दुकान है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सरकारी तार चोरी कर दुकान पर बेचे गए हैं। इस पर बड़ागांव पुलिस चौकी की टीम ने छापा मारा। टीम रजिस्टर और दुकान में रखा माल चेक कर रही थी। इसी दौरान सत्यपाल का बेटा नन्हे उर्फ राजू और रिश्तेदार टिंकू वहां आ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि नन्हे कार्रवाई का विरोध करते हुए चौकी प्रभारी त्रिवेंद्र कुमार से भिड़ गया और धक्का-मुक्की कर दी।
इसके बाद थाने से और फोर्स बुलाई गई। पुलिस ने नन्हे और टिंकू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सत्यपाल शर्मा मौके से भाग गया। पुलिस ने बरामद माल को सील कर दिया है।
विज्ञापन

वर्जन
गुलड़िया गौरीशंकर गांव में में कबाड़ी की दुकान से चोरी किए गए तार और पीतल के घंटे बरामद हुए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सत्यपाल दुकान से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस से धक्का-मुक्की की बात गलत है। - अजय कुमार, सीओ मीरगंज
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें