फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जीसीआर के वॉशरूम की रिकॉर्डिंग करते छात्र का वीडियो वायरल

Fri, 30 Oct 2026 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल करता वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो रहा है। इसमें गर्ल्स कॉमन रूम (जीसीआर) के वॉशरूम के बाहर चार-पांच लड़के खड़े हैं। उनमें से एक व्यक्ति फोन में वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आ रहा है।
विज्ञापन

इस बाबत चीफ प्रॉक्टर प्रो. इंदीवर सिंह ने बताया कि वीडियो संज्ञान में है। जीसीआर का वॉशरूम निर्माणाधीन है। सुरक्षा के लिए वहां एक महिला चौकीदार थी, लेकिन इन छात्रों ने उनकी नहीं सुनी। फिलहाल दो मुख्य आरोपी छात्रों को नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्हें तीन दिनों में परिवार वालों के साथ आकर स्पष्टीकरण देना होगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई होगी। फिलहाल लड़कों के किसी छात्र संगठन से जुड़े होने की जानकारी नहीं है।
गंदगी का प्रमाण जुटाने गए थे सछास के पदाधिकारी, मंशा गलत नहीं
समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने बताया कि लड़के बरेली कॉलेज इकाई के पदाधिकारी हैं। कई छात्र जीसीआर की सफाई व्यवस्था की समस्याएं लेकर कुछ दिन पहले प्राचार्य से मिले थे। लेकिन, तब उनके पास प्रमाण नहीं था। गंदगी का प्रमाण जुटाने के लिए वे जीसीआर गए थे। गलती हुई कि वहां नहीं जाना चाहिए था। लेकिन, छात्रों के साथ एक छात्रा भी थी। शौचालय पर ताला पड़ा था। पदाधिकारियों के साथ एक छात्र ने खिड़की से बंद वॉशरूम का वीडियो बनाने का प्रयास किया, जिसकी किसी ने वीडियो बनाई है। लेकिन उनकी मंशा गलत नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें