क्षेत्रीय अधिकारी की दलील
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रोहित सिंह ने कहा कि एनओसी के बदले कोई अतिरिक्त रुपया नहीं लिया जाता, न ही किसी अधिकारी को कुछ देना पड़ता है। अगर कोई ऐसा आरोप लगा रहा है तो यह गलत है। शिकायतकर्ता हमारे कार्यालय में कब से आ रहा था, इसकी जानकारी नहीं है। अगर हमसे शिकायत की होती तो पहले ही उनका काम हो गया होता। विपिन गलत तरीके से धन ले रहे होंगे तो उन पर कार्रवाई हुई है।
सीओ एंटी करप्शन यशपाल सिंह ने कहा कि विपिन कर्णपाल से विस्तृत पूछताछ हुई है। उसके बयानों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं जो विवेचना में काम आएंगी। उससे 75 हजार रुपये और मिले थे। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, अगर कोई और दोषी मिलेगा तो उसका नाम भी विवेचना में शामिल किया जाएगा।