बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे लगे मिट्टी के ढेर पर पहिया चढ़ने के बाद मंगलवार सुबह नौ बजे स्कूल वैन गड्ढे में पलट गई। इसमें आठ छात्र-छात्राएं घायल हो गए। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसा मीरगंज थाना क्षेत्र में सिंधौली गौटिया गांव के पास मोड़ पर हुआ। राहगीरों ने वैन में फंसे छात्र-छात्राओं को शीशे तोड़कर बाहर निकाला।
मीरगंज चीनी मिल के पास स्थित पटेल एकेडमी के छात्र-छात्राओं को लेकर वैन मंगलवार को सुबह के समय स्कूल जा रही थी। वैन में चालक समेत 12 छात्र-छात्राएं थे। सिंधौली ईंट-भट्ठे के पास सामने से अचानक एक वाहन आने पर उसे बचाने के प्रयास में वैन का पहिया सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर चढ़ गया।
पीलीभीत एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी: जंगी एप ने बताया आतंकियों का पता, जानें पंजाब से भागकर क्यों आए पूरनपुर
इसके बाद चालक संतुलन खो बैठा और वैन गड्ढे में पलट गई। हादसे में नैना पुत्री सुखलाल, ओम शर्मा पुत्र शिवओम शर्मा, माही कश्यप पुत्री नितिन कश्यप, मृदुल पुत्र योगेंद्र मौर्य, रजत पुत्र मनोज मौर्य, सुरभि पुत्री धीर सिंह, आशी पुत्री नरेंद्र पाल चोटिल हो गए।