दो दिन पहले खा लिया था जहरीला पदार्थ
आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद तनाव में आई छात्रा ने दो दिन पूर्व जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन गंभीर हालत में छात्रा को पहले बरेली के एक मेडिकल कॉलेज ले गए, यहां उसे रेफर कर बारादरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम कराया है।
इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह धामा ने बताया कि वीडियो वायरल के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।