पूछताछ में आरोपी ने उगला सच
महिपाल के कपड़ों की तलाशी ली गई तो जेब से आपत्तिजनक चीजें मिलीं। घंटेभर में ही पुलिस को पता चल गया कि गांव की ही एक महिला से महिपाल के प्रेम संबंध थे। शक के आधार पर पुलिस ने महिला के बेटे को हिरासत में ले लिया। युवक ने थोड़ी ही देर में सच उगल दिया। आरोपी ने बताया कि महिपाल के उसकी मां से प्रेम संबंध थे। वह कई बार महिपाल को चेतावनी दे चुका था।
शनिवार को जब उसने महिपाल को मां के साथ देखा तो उसका खून खौल उठा। उसने पास में पड़ी ईंट से महिपाल के सिर पर प्रहार कर दिया। लगातार वार करने से महिपाल की मौत हो गई। तब वह खून से सनी ईंट लेकर भाग गया। पुलिस ने वह ईंट भी बरामद कर ली। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।